कांग्रेस ने असम में रायजोर दल के साथ संबंध समाप्त किये जाने की घोषणा की
असम में विपक्षी दल कांग्रेस ने अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले रायजोर दल के साथ सभी संबंध समाप्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। कांग्रेस ने इसके लिए ‘‘गठबंधन की मर्यादा के उल्लंघन” को कारण बताया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई के निर्देश पर लिया गया यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। पार्टी ने बताया कि इस संबंध में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के महासचिव (संगठन) रमन्ना बरुआ द्वारा हस्ताक्षरित एक परिपत्र बुधवार को जारी किया गया। कांग्रेस ने कहा कि उसने पिछले लोकसभा और विधानसभा...