अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर यूरोपीय देशों का अलर्ट जारी
कुछ यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों से ईरान और मिडिल ईस्ट के कई दूसरे इलाकों में बढ़ते तनाव के कारण वहां से चले जाने या वहां की यात्रा से बचने की अपील की है। ब्रिटिश सरकार ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि उसने ईरान से अपने स्टाफ को कुछ समय के लिए वापस बुला लिया है और उसका दूतावास रिमोटली काम करता रहेगा और देश की किसी भी यात्रा के खिलाफ सलाह दी है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने फ्रांसीसी नागरिकों के लिए इजरायल, यरुशलम और वेस्ट बैंक की यात्रा के खिलाफ एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की, जिसमें ईरान...