भाजपा की बी-टीम का हिस्सा केजरीवाल, दिल्ली के बाद बिहार नकारेगा: अलका लांबा
पटना। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल की घोषणा पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने हमला बोला। उन्होंने ‘आप’ को भाजपा की बी-टीम बताया और कहा कि दिल्ली ने उन्हें नकार दिया और अब वे बिहार आकर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना पहुंची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा वे (अरविंद केजरीवाल) भाजपा की बी-टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली में बर्बाद...