Alka Lamba Atishi: कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारने के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री आतिशी को घेरने के लिए अलका लांबा को उनके खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।
अलका लांबा दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की अध्यक्ष रही हैं, एक बार आम आदमी पार्टी से विधायक रही हैं और फिलहाल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची में सिर्फ उनका नाम जारी किया है।
also read: सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से मिलने वाले फायदे…
कांग्रेस ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के मुकाबले अलका लांबा को टिकट दिया है। पहले अलका लांबा चांदनी चौक से विधायक रही हैं।
कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘केंद्रीय चुनाव समिति ने सुश्री अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।
48 उम्मीदवारों का एलान(Alka Lamba Atishi)
अलका लांबा दिल्ली विधान सभा के लिए आगामी चुनाव कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गईं हैं’।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
पार्टी ने पिछले महीने पहली सूची जारी की थी, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।
इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें 26 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। पार्टी शुक्रवार को तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें एक उम्मीदवार का नाम शामिल है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


