प्रवेश वर्मा ने इंटरनेट से डाउनलोड तस्वीर को केजरीवाल का घर बतायाः आतिशी
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल को मिले सरकारी बंगले की तस्वीर साझा करते हुए इसे आलीशान और शीशमहल बताया है। इस बयान पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पलटवार किया और तस्वीर को फर्जी करार दिया है। आतिशी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई सारी तस्वीरें फर्जी हैं। वे केजरीवाल के घर की तस्वीरें नहीं हैं। किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता और एलजी साहिब अपना-अपना घर खोल दें और अरविंद केजरीवाल अपना घर खोल देंगे। जनता खुद तय कर लेगी। वहीं,...