Amrit Kaal

  • अमृतकाल जो है!

    अमृतकाल में चौतरफा आलम ठगी का है। आप ट्रेन से टिकट बुक कराएं तो आपके साथ ठगी हो रही होती है, आप ई कॉमर्स की वेबसाइट से सामान मंगाएं तो आपके साथ ठगी होती है, आप ऐप आधारित कैब सेवा बुक करें तो आपके साथ ठगी होती है, कुछ भी सुरक्षित नहीं है। और ऐसा नहीं है कि इस बारे में सरकार या उसकी एजेंसियों को पता नहीं है। लेकिन वे कुछ नहीं कर सकती हैं। इनमें से कई लूट तो कानून सम्मत है। कुछ पर जरूर सरकार लगाम लगाने की कोशिश करती है लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो पाती...

  • बिहार में अमृत काल शुरू हो गया है

    बिहार में छह महीने के बाद विधानसभा के बिहार चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले देश के सबसे पिछड़े, गरीब और खराब बुनियादी ढांचे वाले प्रदेश का अमृत काल शुरू हो गया है। यह कम से कम छह-सात महीने और चलेगा फिर सारी चीजें पुराने ढर्रे पर आ जाएंगी। इस छह-सात महीने के अमृत काल में बिहार में थोड़ा कुछ होगा और बहुत सारे वादे किए जाएंगे। बिहार एकमात्र राज्य है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह नहीं कहते हैं कि उनकी गारंटी का मतलब है गारंटी पूरा होना। बाकी सभी राज्यों में वे यह बात कहते हैं। इसका कारण...