गुजरात में नया पावर सेंटर अनार पटेल!
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार पटेल की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की चर्चा कम ही होती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि लोग उनको जानते नहीं हैं। अभी तक बैकग्राउंड पर्सनैलिटी के तौर पर उनकी चर्चा होती है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि वे राजनीति में कुछ अहम भूमिका निभाने की तैयारी कर रही हैं। हो सकता है कि इसमें उनकी मां आनंदी बेन की भी सहमति और समर्थन हो। वैसे भी गुजरात में अब नई पीढ़ी को भाजपा की राजनीति संभालनी है। कहा जा रहा है कि भूपेंद्र पटेल के...