दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में गुरुवार को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अदालती प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक अनंत सिंह के साथ ही जेल से बाहर आएंगे। राज्यसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने जेल से आकर वोट दिया था और दावा किया था कि जल्द ही जेल से बाहर आऊंगा। साथ ही यह भी कहा था किअब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, उनके बच्चे राजनीति करेंगे। बाहुबली विधायक फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। चुनाव प्रचार के दौरान अक्टूबर 2025 में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या...