अनुराग कश्यप निर्मित ‘लिटिल थॉमस’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप द निर्मित बच्चों की फिल्म 'लिटिल थॉमस' 23 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं। कौशल ओझा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 90 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी सात वर्षीय थॉमस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और छोटा भाई चाहता है। उसे बताया जाता है कि छोटा भाई पाने के लिए उसके माता-पिता को एक-दूसरे को चूमना होगा। माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होने के कारण वे ऐसा नहीं करते, जिसके बाद...