अर्श के हौसलों का ‘दीप’ इंग्लैंड में जलने के लिए पूरी तरह से तैयार
नई दिल्ली। युवा भारतीय टीम का सबसे बड़ा और पहला टेस्ट 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट से होने जा रहा है। इस युवा टेस्ट टीम में पहली बार चुने गए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर जसप्रीत बुमराह के कार्य प्रबंधन को देखते हुए अधिक जिम्मेदारी हो सकती है लेकिन इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने पिछले दो साल से कड़ी मेहनत की थी और उनके कोच जसवंत राय को लगता है कि अब उसको अमलीजामा पहनाने का समय आ गया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत के...