चीन का फिर अरुणाचल पर दावा
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में जन्मी भारतीय मूल की महिला के साथ शंघाई हवाईअड्डे पर बदसलूकी की खबरों के बाद चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश पर दावा किया है। उसने बदसलूकी की खबरों से इनकार करते हुए अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया है। मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को जांगनान बताते हुए कहा कि वह चीन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत के अवैध तरीके से बसाए अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी। चीन के इस बयान से एक दिन पहले भारतीय महिला पेम...