नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा के बाद से बौखलाए चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा किया है और वहां की 30 जगहों के नाम बदल दिए हैं। चीन की सिविल अफेयर मिनिस्ट्री ने इस बारे में जानकारी दी है। हांगकांग स्थित मीडिया हाउस ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने बताया है कि जिन 30 जगहों के नाम बदले गए हैं उनमें से 11 रिहायशी इलाके, 12 पहाड़, चार नदियां, एक तालाब और एक पहाड़ों से निकलने वाला रास्ता है। हालांकि, इन जगहों के नाम क्या रखे गए हैं, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई।
पिछले सात साल में चौथी बार चीन ने अरुणाचल प्रदेश की जगहों का नाम बदला है। चीन ने अप्रैल 2023 में अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदल दिए थे। चीन ने पिछले पांच साल में तीसरी बार ऐसा किया था। इसके पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में छह जगहों के नाम बदले थे। एक तरफ चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत बता कर उस पर अपना दावा करता है तो भारत उसे लगातार खारिज करता है और चीन को भारत के अविभाज्य अंग बताता है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




