arvind kejirwal

  • राष्ट्रपति शासन की तैयारी?

    अब जबकि 2025 का चुनाव बमुश्किल पांच महीने दूर है, लगता है कि केंद्र ने अपने विशेष अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केजरीवाल को सत्ता से हटाने की व्यूह रचना की है। दिल्ली में जल्द ही राष्ट्रपति शासन लगने की चर्चाएं जोरों पर हैं। अरविंद केजरीवाल लंबे समय से केंद्र सरकार और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की आंख में कांटा है। उनसे “मुक्ति पाने” के लिए भाजपा ने कई बार जोर लगाया, लेकिन अब तक नाकाम रही है। 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को हराने की कोशिश में अपनी पूरी ताकत लगाई...

  • पंजाब पहुंचे केजरीवाल, होशियारपुर में रोड शो

    चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली का मतदान समाप्त हो जाने के बाद रविवार को पंजाब पहुंचे। उन्होंने पंजाब के होशियारपुर में रोड शो किया और पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राजकुमार के लिए वोट मांगे। उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी केंद्र सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से सभी 13 सीटें देने को कहा और साथ ही कहा कि उसके बाद पंजाब के आंतरिक मामलों में दखल देने की किसी की हिम्मत नहीं होगी। केजरीवाल ने मोदी पर हमला करते हुए...

  • केजरीवाल की फिर जगी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा रह रह कर जोर मारती है। जैसे अभी चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत पर जेल से निकलने के बाद उनकी महत्वाकांक्षा जोर मार रही है। उन्होंने यह दावा किया है कि अब उनकी पार्टी एक नेशनल फोर्स है और वह एक बड़ी राष्ट्रीय ताकत के तौर पर चुनाव लड़ रही है। हालांकि यह अलग बात है कि उनकी पार्टी देश की 543 में से सिर्फ 22 लोकसभा सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि पहले उनकी पार्टी एक सीमित क्षेत्रीय ताकत के...

  • कांग्रेस को लेकर क्या बोलेंगे केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए जेल से छूटे हैं। वे जेल से बाहर आते ही भाजपा का खेल बिगाड़ने वाले प्रचार कर रहे हैं। वे अपने हिसाब से नैरेटिव सेट कर रहे हैं, जिसका नुकसान भाजपा को हो सकता है। लेकिन सवाल है कि कांग्रेस को लेकर वे क्या बोलेंगे या कांग्रेस के मामले में कैसे संतुलन बनाएंगे? गौरतलब है कि दिल्ली और हरियाणा में दोनों पार्टियां मिल कर लड़ रही हैं लेकिन पंजाब में दोनों एक दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी की वहां सरकार है...

  • मोदी बताए कौन उनका उत्तराधिकारी?- केजरीवाल

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी बताने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चुनौती दी है कि वे अपने उत्तराधिकारी का नाम बताएं। उन्होंने यह चुनौती भी दी है कि प्रधानमंत्री स्पष्ट करें कि अगले साल 75 साल का होने पर वे रिटायर होंगे या नहीं। सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद केजरीवाल ने रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रेस कांफ्रेंस की और फिर प्रधानमंत्री मोदी के रिटायरमेंट का मुद्दा उठाया। केजरीवाल ने कहा- अगले साल प्रधानमंत्री मोदी 75 साल के हो...

  • केजरीवाल प्रचार में उतरे तो क्या माहौल बदलेगा?

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को क्या दिल्ली में चुनाव प्रचार का मौका मिलेगा? दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को लोकसभा की सात सीटों पर मतदान होना है उसी दिन हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि पंजाब की सभी 13 सीटों पर आखिरी चरण में यानी एक जून को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार, हरियाणा की एक और पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन्हीं 18 सीटों में पार्टी को कुछ सीटें मिलनी हैं। लेकिन इन तीनों राज्यों में प्रचार शुरू...

  • आप के स्टार प्रचारकों में केजरीवाल और सिसोदिया भी

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने की संभावनाओं के बीच पार्टी ने शनिवार को दिल्ली और हरियाणा के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें अरविंद केजरीवाल का भी नाम शामिल है और उनके साथ दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया का भी नाम शामिल है। मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी इस सूची में है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में पिछले करीब डेढ़ महीने से जेल में बंद हैं। उनकी...

  • आप को 15 जून तक खाली करना होगा दफ्तर

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को राजधानी दिल्ली के राउज एवेन्‍यू स्थित पार्टी कार्यालय को खाली करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को 15 जून तक दफ्तर खाली करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव होने वाले हैं इसलिए पार्टी को यह वक्‍त दिया गया है। साथ ही अदालत ने कहा कि पार्टी दफ्तर के लिए जमीन के लिए केंद्र के सामने आवेदन करे। सुप्रीम कोर्ट ने आप कार्यालय को  दिल्ली हाई कोर्ट को दी गई जमीन का अतिक्रमण बताया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़...

  • दिल्ली में आप एक सीट देगी कांग्रेस को

    नई दिल्ली। पंजाब में अकेले लड़ने का ऐलान करने और कई राज्यों में एकतरफा तरीके से उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली में वह कांग्रेस के प्रति दया दिखाते हुए उसे एक सीट दे सकती है। साथ ही आप ने यह भी कहा कि वैसे तो कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है लेकिन फिर गठबंधन धर्म निभाते हुए उसे एक सीट दी जा सकती है। इसके अलावा आप ने गोवा और गुजरात के अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी किया। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के चुनाव...

  • विधानसभा में मोदी पर खूब बरसे केजरीवाल

    नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में गुरुवार को भाषण दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने मणिपुर हिंसा, महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण और चीन की घुसपैठ को लेकर मोदी पर हमला किया और कहा कि इन सभी मुद्दों पर मोदी ने चुप्पी साधे रखी। केजरीवाल ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। लोगों ने उनके साथ गलत किया। सबने इसकी निंदा की, लेकिन पीएम मोदी चुप रहे। उन्होंने कहा- देश का पीएम तो पिता के समान होता है, लेकिन बेटियों की इज्जत लुट...

  • आप ने खुद जाहिर कर दी अपनी कमजोरी

    आम आदमी पार्टी को राजनीतिक कामयाबी चाहे जितनी मिली हो लेकिन इसमें किसी को संदेह नहीं है कि दांवपेंच में पार्टी किसी से पीछे नहीं है, बल्कि दो कदम आगे है। तभी हैरानी हो रही है कि कैसे उसने खुद अपनी कमजोरी सबके सामने जाहिर कर दी, खासतौर से कांग्रेस के सामने? दिल्ली की आप सरकार के मंत्री और पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली और पंजाब में चुनाव न लड़े तो आम आदमी पार्टी राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी। सोचें, यह कहने का क्या मतलब है? क्या कांग्रेस...

  • राजस्थान में केजरीवाल ने शुरू किया प्रचार

    गंगानगर। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गंगानगर में एक रैली को संबोधित किया, जिसमें कांग्रेस सरकार के ऊपर जम कर हमला किया। उन्होंने भाजपा को भी निशाना बनाया और लोगों से आम आदमी पार्टी को एक मौके देने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने पांच साल में कोई काम नहीं किया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के कम पढ़े लिखे होने का दावा भी किया। राजस्थान के लोगों के सामने दिल्ली और पंजाब की...

  • केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ महारैली आज

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को यहां रामलीला मैदान में महारैली करेगी, जिसमें एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। पार्टी की एक प्रवक्ता ने यह दावा किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। आप की प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि रैली में एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोगों...

  • केजरीवाल ने कांग्रेस को दी चुनौती

    रांची। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस साबित करे कि वह लोकतंत्र और संविधान के साथ है या प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले का अधिकार दिल्ली की चुनी हुई सरकार के छीन कर अपने हाथ में लेने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाए गए अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल ने कांग्रेस का समर्थन मांगा है। साथ ही यह भी कहा है कि अगर कांग्रेस साथ नहीं देती है तो इसका मतलब है कि वह भाजपा...

  • फैसले के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार

    नई दिल्ली। अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के तुरंत बाद दिल्ली सरकार एक्शन में आ गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि कामकाज में अड़ंगा लगाने वाले अधिकारियों को अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा। सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी का तबादला कर दिया। बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार ने सेवा सचिव आशीष मोरे को हटा दिया है और अनिल कुमार सिंह को उनकी जगह सेवा सचिव नियुक्त किया है। गुरुवार को फैसले के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें चीफ...

  • केजरीवाल से सबक लेना चाहिए कांग्रेस को

    कांग्रेस की मीडिया टीम के लोग हर समय रोते मिलेंगे कि मीडिया उनको नहीं दिखाता है। उनकी बात दबा दी जाती है। टेलीविजन चैनलों के एंकर भाजपा के प्रवक्ता की तरह बरताव करते हैं। यह बात मोटे तौर पर सही है। लेकिन सवाल है कि यह शिकायत आम आदमी पार्टी क्यों नहीं करती है? अरविंद केजरीवाल कभी किसी पत्रकार पर नहीं भड़कते हैं। उन्होंने भी मीडिया के व्यवहार पर सवाल उठाया है लेकिन कभी पर्सनल नहीं होते हैं। इसका कारण यह है कि भाजपा और केंद्र सरकार के समर्थन में होने के बावजूद मीडिया का बड़ा हिस्सा आम आदमी पार्टी...

  • केजरीवाल का मोदी पर बड़ा हमला

    भोपाल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने निजी तौर पर प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए उनकी शिक्षा का सवाल उठाया और कहा कि देश में पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री होता तो वह शिक्षा के महत्व को समझता। उन्होंने मध्य प्रदेश में एक बड़ी सभा करके विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला भी उठाया। केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में एक सवाल पर कहा कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में सभी 230...

और लोड करें