‘आप’ के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी रेड
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और उनके बेटे के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत 8 से 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई फंड से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमें अशोक मित्तल के घर, फार्महाउस और अन्य ठिकानों पर जांच कर रही हैं। इसके अलावा, उनकी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में भी एजेंसी की टीम पहुंची है, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी...