Ashok Mittal

  • अशोक मित्तल ने भी पूरे पन्ने का विज्ञापन दिया

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर पूरे पेज का विज्ञापन छपवा कर बधाई देने वाले दूसरे नेता अशोक मित्तल हैं। पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक और हाल ही में आम आदमी पार्टी से पाला बदल कर भाजपा में शामिल हुए मित्तल ने देश के कई प्रमुख अंग्रेजी अखबारों में विज्ञापन दिया है। गौरतलब है कि मित्तल जब तक आप में थे, तब तक अपना फिरोजशाह रोड का बंगला अरविंद केजरीवाल को रहने के लिए दिया था। फिर एक दिन उनके यहां केंद्रीय एजेंसी, ईडी...

  • ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी रेड

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और उनके बेटे के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत 8 से 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई फंड से जुड़ी कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर की जा रही है।  सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमें अशोक मित्तल के घर, फार्महाउस और अन्य ठिकानों पर जांच कर रही हैं। इसके अलावा, उनकी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में भी एजेंसी की टीम पहुंची है, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी...