Asian Games 2026

  • भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

    अभिषेक शर्मा (61), तिलक वर्मा (नाबाद 51) और शिवम दुबे (27 रन/ दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को एशियाई खेल 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए कप्तान साहिबजादा फरहान और माज सदाकत की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुदंर ने साहिबजादा फरहान (10) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने उस्मान खान (तीन) रन...

  • एशियाई खेल: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

    भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शुक्रवार को टोकाई सिटिज़न जिम्नेजियम में थाईलैंड को 66-28 के स्कोर से हराकर एशियाई खेल 2026 के फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। आज यहां ग्रुप ए में अपने सभी मैच जीतकर टॉप पर रहने वाली मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन भारत ने थाई टीम के खिलाफ सधे हुए और नियंत्रित प्रदर्शन के साथ नॉकआउट में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी। भारतीय डिफेंस - जिसमें जयदीप दहिया, सुमित, राहुल सेठपाल और कप्तान सुनील कुमार शामिल थे - शुरुआती दौर में लगभग बेदाग रहा और आठ बार की एशियन गेम्स कबड्डी चैंपियन टीम ने मैच के...

  • नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

    कुशल भुर्तेल (चार विकेट) और ललित राजवंशी (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी के बाद रोहित पॉडेल (नाबाद 33) रन और संदीप जोरा (34) रन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत नेपाल ने एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में अफगानिस्तान को 16 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी। 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल ने शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 12 रन पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कुशल मल्ला और संदीप जोरा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच 19 रनों की साझेदारी हुई। सातवें ओवर में कुशल...

  • एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान

    पाकिस्तान ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। साहिबजादा फरहान को इस टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, अब्दुल समद को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।   15 सदस्यों वाली टीम में चार खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। ये खिलाड़ी आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद हैं। पाकिस्तान की ओर से 46 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके फरहान ने अब तक किसी भी सफेद गेंद के फॉर्मेट में...