राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

कुशल भुर्तेल (चार विकेट) और ललित राजवंशी (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी के बाद रोहित पॉडेल (नाबाद 33) रन और संदीप जोरा (34) रन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत नेपाल ने एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में अफगानिस्तान को 16 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी।

103 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल ने शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 12 रन पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कुशल मल्ला और संदीप जोरा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों के बीच 19 रनों की साझेदारी हुई। सातवें ओवर में कुशल मल्ला (नौ) के रनआउट होने पर यह साझेदारी टूटी। इसके बाद 10वें ओवर में संदीप जोरा भी रनआउट हो गये। 

Also Read : माही श्रीवास्तव का ‘नागिन जैसे डांस’ वायरल

संदीप जोरा ने 35 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (34) रनों की पारी खेली। 18वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी (15) रन बनाकर आउट हुये। उन्होंने रोहित पॉडेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर नेपाल की जीत सुनश्चित की। नेपाल ने 17.2 ओवरों में पांच विकेट पर 103 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। रोहित पॉडेल ने 32 गेंदों में चार चौकों की मदद से (नाबाद 33) रन बनाये। अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दावूदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई और अरब गुल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां अफगानिस्तान टॉस जीतकर कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 102 रनों का स्कोर बनाया। फैसल खान अहमदजई (30), नजीबउल्लाह जदरान (30) और नांगेलिया खरोटे (17) रनों का योगदान दिया। नेपाल के गेंदबाजी आक्रमण के आगे अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। नेपाल के लिए कुशल भुर्तेल ने 21 रन देकर चार विकेट लिये। ललित राजवंशी ने 13 रन देकर तीन विकेट झटके।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment