टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के निदेशक मंडल का सदस्य बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। टीम के लंबे समय से प्रशंसक रहे नडाल मार्च 2017 से रियल मैड्रिड के मानद सदस्य हैं।
क्लब ने बुधवार को नडाल को लेकर जारी बयान में कहा रियल मैड्रिड और सभी मैड्रिडिस्टा के लिए यह एक बहुत बड़ा सम्मान है कि उनके जैसे खेल और मानवीय कद के व्यक्ति, जो स्पेनिश और वैश्विक खेलों में एक मिसाल हैं, हमारे निदेशक मंडल में शामिल हो रहे हैं और इस भूमिका से हमारे क्लब के वर्तमान और भविष्य में योगदान देंगे।
Also Read : पति गौरव कपूर के साथ पहली बार न्यूजीलैंड पहुंचीं कृतिका कामरा
40 वर्षीय नडाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने मैड्रिड की जर्सी पहनी हुई है, और लिखा मैं अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज और बोर्ड को रियलमैड्रिड के निदेशक मंडल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने इस निमंत्रण को बड़े उत्साह के साथ स्वीकार किया है, और मैं सीखने और जितना हो सके योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।
उल्लेखनीय है कि नडाल ने 2024 में टेनिस से संन्यास ले लिया। उन्होंने अपने करियर में 22 प्रमुख खिताब जीते। जिनमें रिकॉर्ड 14 फ्रेंच ओपन शामिल हैं इसके साथ ही 36 मास्टर्स खिताब और दो ओलंपिक स्वर्ण पदक भी उनके नाम है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



