असम में क्या सचमुच एकतरफा मुकाबला?
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए कल यानी नौ अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में प्रचार समाप्त होने से पहले यानी सात अप्रैल की शाम तक जो ओपिनियन पोल आए उनमें मुकाबला एकतरफा दिखाया गया। लगभग सभी सर्वेक्षणों में भाजपा ने एक सौ सीटों तक पहुंचता दिखाया गया। बहुमत मिलने की भविष्यवाणी तो सभी ने की है। यहां तक कि आमने सामने के मुकाबले में कांग्रेस और भाजपा के वोट में 10 फीसदी तक के अंतर का अनुमान जताया गया है। क्या सचमुच असम में चुनाव इतना एकतरफा है? असल में 2023 के परिसीमन के बाद से ही यह...