Assam politics

  • कांग्रेसीकरण से परेशान असम भाजपा के नेता

    असम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मास्टरस्ट्रोक के तौर पर भूपेन बोरा को पार्टी में शामिल कराया है। भूपेन बोरा तीन दशक से ज्यादा समय तक कांग्रेस में रहे। वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे और संगठन के आदमी माने जाते हैं। उन्होंने सिर्फ कांग्रेस नहीं छोड़ी, बल्कि भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए यह बयान दिया कि असम कांग्रेस अब पूरी तरह से धुबरी के सांसद रकीबुल हुसैन के हाथ में है। इसके दो मकसद हैं। पहला तो कांग्रेस के खिलाफ लगने वाले मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों को स्थापित करना और दूसरा, गौरव गोगोई के महत्व को...

  • गोगोई के खिलाफ सितंबर में क्यों सबूत देंगे सीएम?

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष और जोरहाट के सांसद गौरव गोगोई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि गोगोई की ब्रिटिश मूल की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया है और वहां से उनको वेतन मिला है। उन्होंने यह भी कहा है कि गौरव गोगई के भी पाकिस्तान से तार जुड़े हैं। वे गौरव गोगोई और उनकी पत्नी दोनों को पाकिस्तान का एजेंट बता रहे हैं। उनके आरोपों को गौरव गोगोई ने सी ग्रेड हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट बताया है और कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को अपने...