हिमंता के खिलाफ क्या भितरघात है?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मतदान से दो दिन पहले कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उसकी बातें बहुत डैमेजिंग थी। सरमा ने बहादुरी से उन आरोपों का सामना किया और जैसी उनकी प्रकृति है उन्होंने 24 घंटे के अंदर पुलिस दिल्ली भेज दी। पवन खेड़ा को भी पता है क्योंकि पहले भी एक बार असम पुलिस उनको गिरफ्तार करने दिल्ली आई थी और भारी ड्रामे के बाद उनको हवाईअड्डे से छुड़ाया गया था। इसलिए वे असम पुलिस के आने से पहले हैदराबाद चले गए। वहीं की अदालत में उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका...