घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ की कीमत तय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए जेट ईंधन की अधिकतम कीमत तय कर दी है। बुधवार को सरकार ने फैसला किया कि घरेलू उड़ानों के लिए एटीएफ यानी एयर टर्बाइन फ्यूल की अधिकतम कीमत 75.60 रुपए प्रति लीटर होगी। इसके साथ ही सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए के एटीएफ प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड की भी मंजूरी दी है। माना जा रहा है कि इससे विमानन कंपनियों और तेल कंपनियों को राहत मिलेगी। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से ईंधन की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। ऐसे में जेट फ्यूल की...