Ayodhya Development Authority

  • राम मंदिर दान चोरी: लवकुश मिश्रा की पत्नी को अवैध मकान पर अयोध्या विकास प्राधिकरण का नोटिस

    अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने राम मंदिर दान चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को उनके नाम पर बने घर के कथित अनधिकृत निर्माण पर नोटिस भेजा है, जबकि पुलिस ने कथित गबन मामले में अपनी जांच तेज कर दी है। आधिकारिक और पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एडीए सूत्रों के मुताबिक सोहावल तहसील के बनवीरपुर गांव में इस मकान का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि मकान वाली जमीन लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर खरीदी गई थी और विकास प्राधिकरण से अनिवार्य अनुमोदन प्राप्त किए बिना निर्माण किया गया है।...