ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर-रऊफ की वापसी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शाहीन अफरीदी के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। कंगारू टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए कई स्टार खिलाड़ियों की वापसी हुई है। बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह और हैरिस रऊफ को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं रहे सूफियान मुकीम को भी टीम में जगह दी गई है। पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में खेल...