पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम, जो उंगली की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ़ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 का पहला मैच नहीं खेल पाए थे, गुरुवार से शुरू होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
बाबर को लॉर्ड्स में मंगलवार को बल्लेबाजी करते देखा गया और पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच उमर गुल ने कहा है कि कप्तान गुरुवार से शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
Also Read : सभी धर्मों के ग्रंथों, धार्मिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के प्रति सम्मान जरूरी: मायावती
गुल ने कहा, “बाबर ने नेट्स में बल्लेबाजी की, तेज गेंदबाजो, स्पिनरों और थ्रोडाउन का सामना किया। हमें उम्मीद है कि वह मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे और आज वह अच्छे दिख रहे थे। उन्होंने नेट्स में अच्छी बल्लेबाज़ी की। उन्होंने पूरे बल्लेबाजी सत्र में हिस्सा लिया।”
इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने इंग्लैंड में छह पारियों में 65.75 की औसत से तीन अर्धशतक भी लगाए हैं और मेज़बान टीम के खिलाफ़ 14 पारियों में 53.83 की औसत से छह अर्धशतक और एक शतक बनाया है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




