मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और सईम अयूब को 2026-27 के लिए पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं मिली है। इनके अलावा हसन अली, अब्दुल्लाह शफीक, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, नोमान अली, हुसैन तलत, खुर्रम शहजाद, अब्बास अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर भी इस सूची से बाहर हैं।
पीसीबी ने शनिवार को 38 खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट का एलान किया। पिछली बार के मुकाबले इस बार आठ अतिरिक्त खिलाड़ियों को जगह मिली है। बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट के ढांचे में बदलाव करते हुए इस बार फॉर्मेट के हिसाब से खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं। इसके लिए पांच अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं।
Also Read : करवा चौथ के व्रत में भूखी पत्नी का पुलकित सम्राट ने रखा खास ख्याल
एबी : टेस्ट और वनडे खेलने वाले खिलाड़ी
ए: सिर्फ टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी
बीसी: वनडे और टी 20 खेलने वाले खिलाड़ी
सी: सिर्फ टी 20 खेलने वाले खिलाड़ी
डी: वे युवा खिलाड़ी जिन्हें अभी आगे बढ़ने और खुद को साबित करने का मौका दिया जा रहा है ये कॉन्ट्रैक्ट जुलाई 2026 से जून 2027 तक के लिए हैं। जून में पिछला कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद से खिलाड़ियों के पास कोई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं था।
एबी: सलमान आगा और बाबर आजम
ए: अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान और सऊद शकील
बीसी: अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी
सी: हसन नवाज, माज सदाकत, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान और उस्मान तारिक
डी: अब्दुल समद, अब्दुल्लाह फजल, अहमद दानियाल, अली रजा, फरहान यूसुफ, हुनैन शाह, मोहम्मद ताहा, तैयब आरिफ, गाजी गौरी, इमरान रंधावा, रजाउल्लाह, साद बेग, साद मसूद, समीर मिन्हास, साकिब खान, शहजैब खान, शमील हुसैन, सुफयान मुकीम और उबैद शाह
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



