झारखंड में बीडीओ को कुचलने की कोशिश पर बाबूलाल मरांडी बोले
झारखंड के गढ़वा जिले में बालू तस्करों द्वारा बीडीओ को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के राज में ईमानदारी की सजा मौत है। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से पूछा कि अब बीडीओ श्रवण कुमार की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? पुलिस जब माफिया और गुंडों का साथ देगी तो आमजन की सुरक्षा कौन करेगा? जब सरकार के अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता आपसे सुरक्षा की...