Bahujan Samaj Party

  • क्या सपा और बसपा में तालमेल होगा?

    इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि एक बार फिर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच तालमेल हो सकता है। हालांकि इसको लेकर कहीं से भी ठोस संकेत नहीं मिले हैं लेकिन दोनों पार्टियों की दूसरी पंक्ति के नेता इस बारे में बात कर रहे हैं। उनकी ओर से जो तर्क दिया जा रहा है वह दमदार है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी जो तेवर दिखा रही है उसका कोई आधार नहीं है। कांग्रेस जबरदस्ती लोकसभा चुनाव की जीत का श्रेय राहुल गांधी को दे रही है और ज्यादा सीटों की...

  • बसपा अगले साल शून्य हो जाएगी

    अगले साल के अंत में नवंबर 2026 में उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसके साथ ही उत्तराखंड की भी एक सीट पर चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश की 10 में से आठ सीटें भाजपा की हैं। एक सीट समाजवादी पार्टी का है और एक सीट बहुजन समाज पार्टी की है। रामजी लाल गौतम बसपा के इकलौते सांसद हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा को सिर्फ एक सीट मिली थी। सो, नवंबर 2026 में बसपा को कोई सीट नहीं मिलेगी और रामजी गौतम रिटायर होंगे। इसके साथ ही बसपा संसद के दोनों सदनों में शून्य पर...

  • बसपा में आकाश नंबर दो

    नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद को हटाने और जिम्मेदारी देने का खेल जारी है। पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपनी भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने आकाश को बहुजन समाज पार्टी का चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। यह पार्टी में नंबर दो की पोजिशन है। इसका मतलब है कि मायावती के बाद अब पार्टी में आकाश होंगे। इसके लिए मायावती ने चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर का पद बनाया है। पहले आकाश को दो बार नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया। पिछली बार उनको हटाने के बाद मायावती ने जिनको नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया था उनको...

  • बहुजन समाज पार्टी का बड़ा संकट

    उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव के बाद सबसे बड़ा संकट बहुजन समाज पार्टी और उसकी नेता मायावती के लिए उभर कर आई है। मायावती आमतौर पर उपचुनाव नहीं लड़ती हैं। लेकिन लोकसभा में मिली करारी हार के बाद उन्होंने उपचुनाव लड़ने का फैसला किया। उनकी पार्टी नौ में से कोई सीट नहीं जीत पाई वह अपनी जगह है लेकिन किसी भी सीट पर उनकी पार्टी मुकाबले में नहीं आ पाई। उनके लिए ज्यादा अच्छी खबर बिहार से आई, जहां रामगढ़ सीट पर उनका उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहा और महज 14 सौ वोट से हारा। यूपी की सभी...