पीके की चिंता में बिहार भाजपा
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का नतीजा चाहे जो हो पर इतना कहा जा सकता है कि भाजपा को सबसे ज्यादा चिंता प्रशांत किशोर की सता रही है। सबसे पहले तो इस चिंता का पता तब चला, जब दूसरे कई राज्यों को छोड़ कर आनन फानन में बांकीपुर उपचुनाव का ऐलान हुआ है। साथ में मध्य प्रदेश और गुजरात की एक एक सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। लेकिन अगर बांकीपुर जल्दी नहीं कराना होता तो उसे भी टाला जा सकता था। चूंकि अकेले बांकीपुर कराते तो मैसेज अलग जाता इसलिए दो सीट और जोड़ दिए। लेकिन पश्चिम बंगाल,...