बेंगलुरू जा रहे विधायक वापस लौटे
भोपाल। संख्या नहीं होने के बावजूद भाजपा की ओर से राज्यसभा का तीसरा उम्मीदवार उतारे जाने के बाद कांग्रेस आशंकित थी और अपने विधायकों को खरीद फरोख्त से बचाने के लिए बेंगलुरू भेज रही थी। लेकिन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद विमान वापस लौट आया। हालांकि इससे पहले विमान के उड़ान भरने को लेकर भी कई घंटे तक ड्रामा चलता रहा। कांग्रेस विधायकें को लेकर बेंगलुरु जाने वाले विमान को उड़ान की मंजूरी नहीं मिल रही थी। असल में कांग्रेस ने खरीद फरोख्त से बचाने के लिए अपने विधायकों को बेंगलुरू भेजने का फैसला लिया था। स्टार...