Bhartruhari mahtab

  • टकराव से ही शुरुआत

    प्रो-टेम स्पीकर को लेकर अनावश्यक टकराव खड़ा किया गया। इस प्रकरण से उचित ही यह संदेश ग्रहण किया गया है कि वर्तमान लोकसभा के अंदर की कहानी भी उससे कुछ अलग नहीं होगी, जैसी पिछली दो लोकसभाओं के समय देखने को मिली थी। अठारहवीं लोकसभा का कार्यकाल अनावश्यक टकराव से शुरू हुआ है। संसदीय परंपरा है कि लोकसभा की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसके नव-निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए एक अस्थायी अध्यक्ष (प्रो-टेम स्पीकर) की नियुक्ति होती है। परंपरा के मुताबिक नई सदन के लिए चुने गए सबसे वरिष्ठ सदस्य को यह जिम्मेदारी दी जाती है।...

  • माहताब इंतजार ही करते रहे!

    बीजू जनता दल से भाजपा मे शामिल हुए भ्रतृहरि माहताब को 18वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वे लगातार सात बार चुनाव जीते हैं इसलिए उनको यह जिम्मा दिया गया है। हालांकि इसे लेकर विवाद थमा नहीं है। कांग्रेस ने कहा है कि आठ बार जीते के सुरेश को इसलिए नहीं बनाया गया क्योंकि वे दलित हैं। सरकार का कहना है कि वे बीच में दो बार चुनाव हारे थे, जबकि माहताब लगातार जीत रहे हैं। संभवतः इसी तर्क से राधामोहन सिंह का नाम कटा। वे सात बार चुनाव जीते हैं लेकिन बीच में तीन बार हारे भी...

  • भर्तृहरि महताब अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त

    नई दिल्ली। सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को बृहस्पतिवार को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने यह जानकारी दी।रिजीजू ने कहा कि कटक से भाजपा सांसद महताब को लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने तक पीठासीन अधिकारी के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम) नियुक्त किया गया है। अठारहवीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य अस्थायी अध्यक्ष के समक्ष शपथ लेंगे।रिजीजू ने बताया कि अस्थायी लोकसभा अध्यक्ष की सहायता पीठासीन अधिकारियों का एक पैनल करेगा जिसमें कांग्रेस नेता...

  • भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल

    भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और छह बार के सांसद भर्तृहरि महताब बीजद छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे कटक से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के नेता था। उनको पिता हरेकृष्ण माहताब ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे हैं। महताब के अलावा ओडिया फिल्मों के अभिनेता और बीजद से दो बार सांसद रहे पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्र और बारीपदा की चर्चित समाजसेविका व पद्मश्री दमयंती मिश्रा भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के उपाध्यक्ष...