nayaindia Bhartruhari mahtab join bjp भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल

भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल

भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और छह बार के सांसद भर्तृहरि महताब बीजद छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे कटक से सांसद हैं और लोकसभा में पार्टी के नेता था। उनको पिता हरेकृष्ण माहताब ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे हैं।

महताब के अलावा ओडिया फिल्मों के अभिनेता और बीजद से दो बार सांसद रहे पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्र और बारीपदा की चर्चित समाजसेविका व पद्मश्री दमयंती मिश्रा भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और राज्य भाजपा के अध्यक्ष मनमोहन सामल मौजूद थे।

भाजपा में शामिल होने के मौके पर भर्तृहरि महताब ने कहा- जीवन के पड़ाव में एक निर्णय लेना जरूरी होता है। राष्ट्रवाद और एकात्मता एवं पूर्वोदय तीनों का समाहार भाजपा के जरिए ही हो सकता है। पिछले 10 वर्ष से जो हमने अनुभव किया और मुझे लगा कि निर्णय सही होगा इस समय भाजपा के साथ जुड़ना राज्य की प्रगति और उन्नति के लिए काम करने का एक मौका भाजपा के जरिए कुछ कर पाना।

उन्होंने आगे कहा- मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की शक्ति, गृह मंत्री अमित शाह का विश्वास और नड्डा जी की प्रेरणा मिली है। एक नई टीम के साथ नई शुरुआत करने जा रहा हूं, मुझे आशा है आपका पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा- ओडिशा में जो परिवर्तन होने जा रहा है, उसका आभास आप ओडिशा आकर खुद देख सकेंगे। यह परिवर्तन मोदी जी और गृह मंत्री के कारण हो रहा है। इसका संचालन मनमोहन जी और धर्मेंद्र जी कर रहे हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें