भाजपा का प्रचार भोजपुरी कलाकारों के हवाले
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में चुनाव प्रचार का जिम्मा भोजपुरी कलाकारों के हवाले किया है। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है उसमें बिहार और उत्तर प्रदेश के भाजपा से जुड़े सारे भोजपुरी कलाकारों के नाम हैं। कई बड़े नेताओं के नाम छूट गए हैं लेकिन भोजपुरी कलाकार नहीं छूटे हैं। एक लोक गायिका मैथिली ठाकुर को तो भाजपा ने चुनाव ही लड़ा दिया। वे बिहार की हैं लेकिन उनका बिहार से कोई लेना देना नहीं है। तभी उनके भाजपा ज्वाइन करने के बाद से ही उनका विरोध शुरू हो गया। फिर भी भाजपा ने उनको...