भूपेंद्र यादव के यहां ऐसी सफाई क्यों?
भाजपा सरकार में ऐसे कमाल कई बार हुए हैं। इसलिए जब केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के पीएस और दो एपीएस को एक साथ पद से हटाया गया तो हैरानी से ज्यादा दिलचस्पी पैदा हुई। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक तीन लोगों को एक साथ हटा दिया गया? कई लोगों ने इसे लेकर तरह तरह की कहानियां सोशल मीडिया में पोस्ट की। लेकिन ज्यादातर कहानियों में कोई दम नहीं है। क्योंकि अगर किसी गड़बड़ी की वजह से इनको हटाया गया है तो उनको आसानी से नहीं जाने दिया जाता। भूपेंद्र यादव इस मामले में सख्त मंत्री माने जाते...