आरसीबी लगातार चैंपियन बनने की हकदार है: भुवनेश्वर कुमार
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कहानी काफी प्रेरणादायी है। शुरुआत के 17 सीजन में एक भी खिताब जीतने में असफल रही आरसीबी ने लगातार 2 खिताब जीतकर क्रिकेट फैंस, विशेषकर आरसीबी फैंस को रोमांचित कर दिया है। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि टीम लगातार चैंपियन बनने की हकदार है और इसका श्रेय सभी को मिलना चाहिए। आईपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में भुवनेश्वर कुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि जिस तरह से आरसीबी ने इतने सालों तक इंतजार किया है, वे लगातार खिताब जीतने...