अर्शदीप का खेलना संदिग्ध, भुवनेश्वर भारतीय टीम में शामिल
हैदराबाद में खेले गए चौथ टी-20 मैच चोटिल हुए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में खेलना संदिग्ध है। भारत ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बताया कि सीरीज का फैसला करने वाले इस मैच में अर्शदीप खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी को देखकर लिया जाएगा। पांचवां टी-20 शनिवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबरी पर है। बुधवार को चौथे टी-20 मैच के...