हैदराबाद में खेले गए चौथ टी-20 मैच चोटिल हुए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में खेलना संदिग्ध है। भारत ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बताया कि सीरीज का फैसला करने वाले इस मैच में अर्शदीप खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी को देखकर लिया जाएगा।
पांचवां टी-20 शनिवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबरी पर है। बुधवार को चौथे टी-20 मैच के दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी वाले कंधे में चोट लग गई थी। जिसके बाद चयन समिति ने कवर के तौर पर भुवनेश्वर को टीम में शामिल करने का फैसला किया।
Also Read : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड रोज बाउल सीरीज में टी-20 भी हुआ शामिल
भुवनेश्वर के आने से इस अहम मुकाबले से पहले भारत को तेज गेंदबाजी में एक अनुभवी विकल्प मिल गया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर के पास सबसे छोटे प्रारुप का बहुत अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। वे नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवरों में बेहतरीन वेरिएशन के साथ गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
16 सदस्यीय भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान हैं। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं।
सीरीज बराबरी पर होने के कारण, शनिवार का मुकाबला ही विजेता तय करेगा। भारत की कोशिश होगी कि अर्शदीप की फिटनेस और चिन्नास्वामी स्टेडियम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपने गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को अंतिम रूप दिया जाए। यह घोषणा बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने की।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



