भाजपा ने गड़बड़ियां दूर करनी शुरू की
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले तमाम राजनीतिक गड़बड़ियों को दूर करना शुरू कर दिया है। जातियों के बीच जो फॉल्टलाइंस हैं उनको ठीक करने का काम शुरू हो गया है। धर्मेंद्र प्रधान के चुनाव प्रभारी बन कर पहुंचने के बाद एक हफ्ते के अंदर इस दिशा में पहला कदम उठाया गया। भाजपा और पूरे एनडीए के लिए सबसे कमजोर शाहाबाद के इलाके में राजपूत और कुशवाहा के बीच की दूरी को कम करने के लिए भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह को आगे किया गया। भाजपा के प्रदेश संगठन के प्रभारी विनोद तावड़े और...