बिहार में कैबिनेट गठन की चर्चा शुरू
बिहार में अभी सिर्फ तीन मंत्रियों की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 29 विभाग हैं। भाजपा कोटे से अभी किसी मंत्री की शपथ नहीं हुई है। जनता दल यू कोटे से भी सिर्फ दो उप मुख्यमंत्रियों ने शपथ ली है। पहले कहा जा रहा था कि 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में मतदान समाप्त होने के बाद 30 अप्रैल को मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि चार मई को नतीजे आने के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का गठन होगा। छह मई की संभावित तारीख बताई जा रही है।...