बीरेन के बिना भाजपा का गुजारा नहीं
भारतीय जनता पार्टी को दो साल लग गए थे एन बीरेन सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से हटाने में और अब साढ़े चार महीने हो गए उनके हटे हुए तब भी भाजपा वहां सरकार नहीं बना पा रही है। सोचें, मणिपुर में बीरेन सिंह का क्या मतलब है? पहले उनको हटाने के लिए भाजपा के सर्वशक्तिशाली नेतृत्व को राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा यानी सीधे उनके हाथ से किसी दूसरे नेता के हाथ में सत्ता ट्रांसफर नहीं किया जा सके। हालांकि तब विधानसभा निलंबित रखी गई ताकि नई सरकार बनाई जा सके। भाजपा ने राष्ट्रपति शासन लगाने से पहले केंद्रीय...