manipur cm resign: पिछले 21 महीने से जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया।
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की जीत के अगले ही दिन यानी रविवार को बीरेन सिंह ने राजधानी इम्फाल में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर उनको इस्तीफा सौंपा।
राज्य के प्रभारी संबित पात्रा भी उनके साथ थे। इससे पहले रविवार की सुबह उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाए जाने के बाद से ही कहा जा रहा था कि वहां कुछ बड़ा फैसला हो सकता है।(manipur cm resign)
बहरहाल, पिछले दिनों मुख्यमंत्री बीरेन सिंह समर्थक और विरोधी विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। इस बीच बीरेन सिंह अपनी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ छह फरवरी को महाकुंभ में स्नान करने भी गए थे।
बताया जा रहा था कि राज्य के जल संसाधन मंत्री वाई खेमचंद्र सिंह उनके विरोध में सबसे ज्यादा मुखर थे और पिछले दिनों दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। राज्य विधानसभा के स्पीकर टी सत्यब्रत सिंह भी दिल्ली में पार्टी नेताओं से मिले थे।
also read: महाकुंभ 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
नए मुख्यमंत्री पर फैसला जल्द(manipur cm resign)
पार्टी आलाकमान के निर्देश पर रविवार की शाम को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक उनको कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम करने को कहा है।
बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री पर फैसला जल्दी ही किया जाएगा। जानकार सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलाकमान ने पहले से तय कर रखा है कि बीरेन सिंह की जगह किसको मणिपुर का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि राज्य के बहुसंख्यक मैती और आदिवासी कुकी समुदाय के बीच पिछले 21 महीने से राज्य में हिंसा चल रही है। इस दौरान सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।(manipur cm resign)
राज्य में चल रही हिंसा की वजह से बीरेन सिंह के पार्टी की ओर से बड़ा दबाव था। हालांकि पिछले कुछ दिनों से राज्य में शांति है। करीब एक महीने पहले मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राज्य में हुई हिंसा और लोगों के मारे जाने पर माफी मांगी थी।
उन्होंने कहा था, ‘पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। इसका मुझे बहुत दुख है। तीन मई 2023 से लेकर आज तक जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं’।
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राज्य सचिवालय में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था, ‘कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया(manipur cm resign)
। मुझे वास्तव में खेद है। मैं माफी मांगना चाहता हूं’। गौरतलब है कि मणिपुर में तीन मई 2023 से कुकी और मैती समुदाय के बीच हिंसा चल रही है।
दोनों समुदायों के बीच भड़की हिंसा के 21 महीने बीत गए हैं। इस दौरान हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

