अचानक जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की होड़
यह कमाल की परिघटना है, जो अभी ओडिशा और बिहार में नजर आ रही है। बाकी राज्यों में भी हो सकता है कि दिखाई दे। बिहार और ओडिशा दोनों राज्यों में अचानक जन्म प्रमाणपत्र बनवाने या पहले से बने हुए जन्म प्रमाणपत्र में सुधार करवाने की होड़ शुरू हो गई है। यह भी मजेदार है कि लोग नए जन्म प्रमाणपत्र में अपनी उम्र ज्यादा लिखा रहे हैं। असल में बिहार में पहले तो जन्म प्रमाणपत्र की होड़ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की वजह से शुरू हुई लेकिन जब नीतीश कुमार की सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन बढ़ा कर तीन...