कई राज्यों का मसला अब भी नहीं सुलझा
ऐसा लग रहा है कि कई राज्यों में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने का मसला अभी नहीं सुलझा है। तभी उन राज्यों में संगठन चुनाव की गाड़ी आगे नहीं बढ़ी है। इसमें सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां मार्च 2027 में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल पूरा हो गया है और उनकी जगह नया अध्यक्ष नियुक्त होना है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी मुलाकात की थी। उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनकी मुलाकात हुई थी। लेकिन बार बार...