दिल्ली के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी
देश के एयरपोर्ट, शैक्षणिक सहित विभिन्न संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेयर राजा इकबाल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है। खालिस्तान नेशनल आर्मी द्वारा भेजे गए ईमेल में लिखा गया है, "दिल्ली बनेगा खालिस्तान, दिल्ली के मेयर ऑफिस में 2:11 मिनट पर बम पर धमाका किया जाएगा।" इसके साथ लिखा गया है कि "यह आत्मघाती हमला होगा। खालिस्तान सिखों के दुश्मन मोदी-शाह और जयशंकर।" धमकी की सूचना...