स्वतंत्रता दिवस पर ज़ी सिनेमा पर होगा ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म 'बॉर्डर 2' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 15 अगस्त को शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर किया जाएगा। देशभक्ति, शौर्य और बलिदान पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।निर्माताओं के अनुसार, निर्देशक अनुराग सिंह की यह फिल्म जेपी दत्ता की चर्चित फिल्म 'बॉर्डर' की विरासत को आगे बढ़ाती है। फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, त्याग और भाईचारे की भावना को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करती है। फिल्म में सनी देओल ने कहा, "मेरे पिता के लिए 'हकीकत' जो थी, मेरे लिए 'बॉर्डर' वही...