राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

स्वतंत्रता दिवस पर ज़ी सिनेमा पर होगा ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 15 अगस्त को शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर किया जाएगा। देशभक्ति, शौर्य और बलिदान पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।निर्माताओं के अनुसार, निर्देशक अनुराग सिंह की यह फिल्म जेपी दत्ता की चर्चित फिल्म ‘बॉर्डर’ की विरासत को आगे बढ़ाती है। फिल्म भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, त्याग और भाईचारे की भावना को बड़े पैमाने पर प्रस्तुत करती है।

फिल्म में सनी देओल ने कहा, “मेरे पिता के लिए ‘हकीकत’ जो थी, मेरे लिए ‘बॉर्डर’ वही है। ‘बॉर्डर 2’ हमारी सशस्त्र सेनाओं के साहस और बलिदान को सम्मान देने का प्रयास है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर घर तक पहुंचने वाला ऐसा संदेश है, जो हमें स्वतंत्रता दिवस के महत्व की याद दिलाता है।

Also Read : वरुण धवन निभाएंगे वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका

वरुण धवन ने कहा कि बचपन में ‘बॉर्डर’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक पीढ़ी की भावना थी। उन्होंने कहा कि ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा और फिल्म की सबसे बड़ी ताकत युद्ध नहीं, बल्कि सैनिकों के बीच भाईचारे और परिवारों की भावनाओं की कहानी है।

अहान शेट्टी ने कहा कि ‘बॉर्डर’ जैसी प्रतिष्ठित फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि फिल्म में सैनिकों के जज़्बात और आपसी भाईचारे को पूरी सच्चाई के साथ पर्दे पर उतारने का प्रयास किया गया है।

निर्देशक अनुराग सिंह ने कहा कि ‘बॉर्डर 2’ का कैनवास पहली फिल्म से कहीं बड़ा है, लेकिन इसकी आत्मा वही है। उन्होंने कहा कि परिवार, रणभूमि में बने भाईचारे और देश के लिए लड़ने वाले जवानों के अटूट हौसले को फिल्म की मूल भावना बनाया गया है।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित तथा टी-सीरीज़ और जे.पी. फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘बॉर्डर 2’ भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, साहस और देशभक्ति को समर्पित है। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 15 अगस्त को शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा।

Pic Credit : ANI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment