प्रति व्यक्ति आय और बीपीएल का आंकड़ा
सुप्रीम कोर्ट ने एक बहुत मार्के की बात कही है। सर्वोच्च अदालत ने राज्यों की प्रति व्यक्ति आय और उन राज्यों में गरीबी रेखा से नीचे की आबादी की दिलचस्प तुलना की है। इस तुलना में कई बहुत हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जैसे प्रति व्यक्ति आय के मामले में गुजरात शीर्ष के राज्यों में है, जहां प्रति व्यक्ति सालाना आय 2.72 लाख रुपए है लेकिन उस राज्य की 83 फीसदी आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। सोचें, छह करोड़ की आबादी वाले गुजरात के बारे में, जिसका मॉडल दिखा कर नरेंद्र मोदी देश भर में चुनाव लड़े।...