ब्राजील में लूला चौथी बार राष्ट्रपति
रियो डी जिनेरियो।ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा रविवार को चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए। उन्होंने फ्लावियो बोल्सोनारो को करीब 44 लाख वोटों से हराया। लूला को 51.8 प्रतिशत वोट मिले। बोल्सोनारो ने हार मानने से इनकार करते हुए चुनाव नतीजे रद्द करने की मांग की। ब्राजील के निर्वाचन न्यायालय ने मतगणना पूरी होने के बाद लूला की जीत की घोषणा की। लूला जल्द ही 81 वर्ष के होने वाले हैं। मतदान के आखिरी समय में अवधि दो घंटे बढ़ाने के फैसले से कुछ मतदान केंद्रों पर अफरा-तफरी हुई। नतीजे आने के बाद बोल्सोनारो ने उन्हें स्वीकार नहीं...