भारत-ब्राजील में बड़ा समझौता
नई दिल्ली। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत आए ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दोपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच अहम समझौते हुए। सबसे बड़ा समझौता क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ मैटेरियल्स को लेकर हुए। गौरतलब है कि भारत सहित दुनिया के ज्यादातर देश रेयर अर्थ एलीमेंट्स के लिए चीन पर निर्भर हैं। ब्राजील के साथ समझौते से भारत की चीन पर निर्भरता कम होगी। छह दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए ब्राजील के राष्ट्रपति ने पहले एआई समिट में हिस्सा लिया।...