अखिलेश की भाईचारा रैली पर नजर
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भाईचारा समितियों का गठन करके खूब राजनीति की है। उन्होंने मुस्लिम और दलित का भाईचारा बनाने का प्रयास भी किया था और दलित व ब्राह्मण का भाईचारा बनाने का प्रयास भी किया था। मुस्लिम व दलित भाईचारे का तो उनको कोई खास फायदा नहीं हुआ लेकिन दलित और ब्राह्मण भाईचारे ने 2007 में उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार बनवा दी थी। हालांकि यह भी है कि उसके बाद 2012 में वे जो हारीं तो आज तक जीत नहीं पाईं, बल्कि पार्टी समाप्त होने की ओर बढ़ गई। बहरहाल, अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...